विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
इंदौर 3 फरवरी 2024 । (देवेन्द्र साहू)विशेष ज्यूपिटर हॉस्पिटल इंदौर के 150 लोगों ने रोबोटिक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद बेहतर जीवनशैली अपना रहे है। इसी खास क्षण का जश्न मनाने के लिए 5 किमी की मैराथन में भाग लेने के लिए तैयार है। इसमें ऐसे व्यक्ति शामिल होंगे जो गंभीर गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी कई तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद सर्जरी करवा चुके है। इसमें हाइटेक तकनीक के साथ घुटना रिप्लेसमेंट में हाइटेक तकनीक का इस्तमाल किया गया। इससे बेहतर इलाज के बाद मरीज को स्फूर्ति के साथ बेहतर अनुभव कर आम दिनचर्या में वापस आ गए है।
डॉ. अरविंद रावल, निदेशक आर्थोपेडिक्स एवं वरिष्ठ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन विशेष ज्यूपिटर हॉस्पिटल ने कहा कि घुटना रिप्लेसमेंट अब वह डराने वाली प्रक्रिया नहीं रही जिसे पहले माना जाता था। हाइटेक सर्जिकल तकनीकों के साथ रोबोटिक्स और इलाज के बाद सही देखभाल के कारण कई मरीजों का जीवन बेहतर हो सका है। आज हजारों व्यक्ति आम दिनचर्या और बेहतर जीवनशैली हासिल करने का लाभ ले रहे है।
विशेष ज्यूपिटर हॉस्पिटल में घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने वाले मरीज ने बताया कि मेरे घुटनों में दर्द असहनीय हो गया था और में मुश्किल से चल पा रहा था। मेरे डॉक्टरों की विशेषज्ञता ने मुझे आम दिनचर्या में बेहतर तरीके से चलने फिरने का अवसर दिया है। घुटने की सर्जरी और देखभाल के बेहतर परिणामों को प्रमाणित करने के लिए हम मैराथन में भाग लेने के लिए उत्सुक है।
5 किमी मैराथन में विशेष ज्यूपिटर हॉस्पिटल के पूर्व रोगियों के साथ जोड़ों की समस्याओं से पीड़ित लोगों को देखभाल की दिशा में एक पहला कदम होने के साथ एक आदर्श मंच भी प्रदान करेगा। इसमें वास्तविक मरीजों की भागीदारी का उद्देश्य रोगियों की बेहतर जिदंगी को प्रदर्शित करने के साथ घुटना रिप्लेसमेंट से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना भी है।
हमारा लक्ष्य इंदौर में हाइटेक आर्थोपेडिक इलाज के मार्गदर्शक के रूप में नेतृत्व करना है। इसमें घुटने की सर्जरी और देखभाल को बेहतर करने की सार्थक पहल की जा रही है। हमारे विशेषज्ञ इंटरनेशनल देखभाल, मार्गदर्शन, रोबोटिक सर्जरी और इसके बाद की देखभाल के साथ बेहतर निगरानी भी प्रदान करते है।
