साध्वी श्रीयमरसा श्रीजी का अवतरण दिवस भक्तिभाव और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया
Spread the loveसंयम जीवन माता-पिता के आशीर्वाद से...
Spread the loveसंयम जीवन माता-पिता के आशीर्वाद से...
Spread the love‘ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को खूब भाया...
Spread the loveमुंबई, हाई स्पीड चेज़, लूट और...
*आदरणीय दीदी कैबिनेट मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया शासकीय हाईस्कूल कालापीपल के छात्रों के साथ किया भोजन*
झाबुआ 26जनवरी, 2024। कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास सुश्री निर्मला भूरिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के साथ भोजन किया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल के कार्यक्रम पश्चात कालापीपल हाई स्कूल में मंत्री के साथ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुंचे।
कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं द्वारा मंत्री का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प हार पहनाकर किया गया। स्कूल की रेडक्रॉस की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा की यहां के शिक्षक एवं शाला परिवार आपको अच्छी शिक्षा देते हैं। उन्होंने स्काउट गाइड के बच्चों को देखकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इस प्रकार का अच्छा कार्य हो रहा है इस पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि झाबुआ जिले को शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ाए इस हेतु सरकार लगातार प्रयास कर रही है खासकर दूर दराज के जनजातीय इलाकों में शिक्षा का स्तर किस प्रकार बढ़ाया जा सके इसके लिए स्कूल के छात्रों हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं,जैसे छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण जो की छात्रों को स्कूल में आने के लिए प्रेरित करती है। इसी के साथ नए-नए संस्थान खोलकर भी हम आने वाले समय में अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर बनाकर हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा की आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें तथा किसी भी प्रकार की समस्याएं होने पर हमें जरूर बताएं। आपकी हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा,संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेन्द्र रावत, एसडीएम झाबुआ श्री एचएस विश्वकर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासकीय स्कूल कालापीपल के स्कूल स्टाफ एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।
क्रमांक 139/139
