आपका राशिफल 26 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love अनूपपुर, 25 अक्टूबर । मध्य...
अयोध्या ,। अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ एवं आनंदी बेन यजमान बने। अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 500 वर्षों की तपस्या आज सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में पूरी हो गई। अयोध्या में प्रभु श्रीराम आज भव्य और दिव्य मंदिर में तमाम भक्तों को दर्शन देने विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आनंदी बेन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न हो गया। देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में आखिरकार वह घड़ी भी आ गई जबकि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजे हैं। इससे पहले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ।
इसी के साथ अब मंगलवार यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि भगवान राम की मनमोहक व ऐतिहासिक प्रतिमा को मैसूर के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इस मूर्ति को गुरुवार के दिन मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था और आज सोमवार को भव्य आयोजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
