रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा देश इंतजार कर रहा है। इस बीच राम मंदिर को लेकर देश में राजनीति भी चरम पर है। गुरुवार को राम मंदिर को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के बीच बातचीत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। दोनों नेता ने राम मंदिर के साथ भगवान राम के जीवन पर भी बात की। दरअसल, सांसद सिब्बल ने साक्षात्कार में फारूक से पूछा कि क्या आप भी भगवान राम को मानते हैं, तब उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के साथ उनके आदर्शों को भी मानते हैं। फारूक ने इस दौरान पाकिस्तान के मौलाना की भी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एक मौलाना ने कुरान की तर्ज पर कई किताबें लिखी थीं। फारूक ने कहा कि उनमें दो शख्सियतों का ही जिक्र था, जिनमें भगवान राम और दूसरे गौतम बुद्ध थे। उन्होंने कहा कि दोनों ने राजा का पद छोड़कर सबके साथ इंसाफ की बात की और सभी को सच्चाई का रास्ता दिखाया। साक्षात्कार के दौरान सिब्बल और फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि ये लोग राम की बात करते हैं, लेकिन उनके आदर्शों पर नहीं चलते हैं। वहीं, सिब्बल ने कहा कि भगवान सभी के होते हैं और हम भगवान राम को मानते भी हैं और उनके आदर्शों पर चलने को भी तैयार हैं। सिब्बल जब साक्षात्कार को खत्म कर रहे थे, तब उन्होंने फारूक से कहा कि आप बहुत अच्छा भजन गाते हैं, कुछ सुनाइए। इसके बाद एनसी नेता ने मेरे राम, मेरे राम…किस गली गयो मेरे राम,.किस गली गयो मेरे राम…आंगन मेरा सूना सूना भजन गाकर सुनाया। बता दें कि सिब्बल ने राम मंदिर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए केस लड़ा था। सिब्बल उन वकीलों में भी शामिल थे, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा देकर राम को काल्पनिक बताया था।
