Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर...
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
इंदौर 19 जनवरी 2024। सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स (सीएसडब्ल्यूटी), सीमा सुरक्षा बल द्वारा 15 से 19 जनवरी 2024 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सीएसडब्ल्यूटी, बीएसएफ, इंदौर में 13वीं इंटर फीट बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023-24 का सफलतापूर्वक आयोजन कि
या गया।
*2.* समापन समारोह के दौरान भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी श्री मीर रंजन नेगी मुख्य अतिथि थे। शुरुआत में, श्री भास्कर सिंह रावत, कार्यवाहक आईजी, सीएसडब्ल्यूटी ने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस भव्य कार्यक्रम को 300 से अधिक बल के कार्मिकों और उनके परिवारजनों ने देखा। श्री बी एस रावत, कार्यवाहक आईजी ने इस खेल कार्निवल के दौरान खिलाड़ियों के प्रयासों और उनकी खेल भावना की सराहना की। उन्होंने श्री मीर रंजन नेगी को उनकी सम्मानजनक उपस्थिति और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भी धन्यवाद दिया।
*3.* इस 5 दिवसीय वार्षिक चैंपियनशिप के दौरान, 110 से अधिक खिलाड़ियों के साथ देश भर की बीएसएफ टीमों ने 11 अलग-अलग स्पर्धाओं में सच्ची खेल भावना से एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजनों में बल का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन करने और भविष्य के विकास के लिए नई प्रतिभाओं को खोजने का लक्ष्य हासिल करने के लिए आयोजित किया जाता है ।
*4.* प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:-
i. ओपन सिंगल्स-
श्री कमलेश नयाल, डीसी,
कश्मीर सीमांत
ii. ओपन डबल्स-
इंस्पेक्टर दीपक कुमार
ASI सी सी पांडेय
गुवाहाटी फ्रंटियर
iii. टीम चैंपियनशिप-
गुवाहाटी फ्रंटियर
इंस्पेक्टर बलजीत कुमार
एएसआई सी सी पांडे
iv. राजपत्रित अधिकारी के पुरुष एकल-
श्री अंकित रावत, उप समादेष्टा
टी सी एंड एस हज़ारीबाग
V. राजपत्रित अधिकारी पुरुष युगल-
कश्मीर सीमांत
श्री कमलेश नयाल, उप समादेष्टा
श्री कृष्ण राव, सहायक समादेष्टा
vi. राजपत्रित अधिकारी वेटरन 45+ पुरुष एकल-
श्री हरीश चंद्र, द्वितीय कमान अधिकारी,
गुजरात सीमांत
vii. राजपत्रित अधिकारी वेटरन 45+ पुरुष युगल-
श्री टी तुंगनुंग, द्वितीय कमान अधिकारी
श्री जेड एस हुसैन, सहायक समादेष्टा
राजस्थान सीमांत
viii. राजपत्रित अधिकारी वेटरन 50+ पुरुष एकल-
श्री हरिश्चन्द्र, द्वितीय कमान अधिकारी
गुजरात सीमांत
ix. राजपत्रित अधिकारी वेटरन 50+ पुरुष युगल-
श्री ए के सिंह,
श्री हरीश चंद्र, 2आईसी,
गुजरात सीमांत
X. ओपन वेटरन एकल-
एएसआई विजय सिंह
उत्तर बंगाल सीमांत
XI. ओपन वेटरन डबल-
श्री दीपक राज थापा, डीसी
एचसी ई वेंकटेश
दक्षिण बंगाल फ्रंटियर
*6.* समापन समारोह को बीएसएफ ब्रास बैंड की प्रभावशाली लयबद्ध धुन के साथ किया गया। श्री मीर रंजन नेगी ने इस अवसर पर उन्हें आमंत्रित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए टीमों और खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ साथ बीएसएफ के श्री भास्कर सिंह रावत, कार्यवाहक आई जी, को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस बात पर जोर दिया कि खेल हमारे जीवन में विशिष्ट और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। समारोह के दौरान श्री नेगी ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक भी प्रदान किये। अंत में उन्होंने बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन की घोषणा की
