ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सुबह 7:40 बजे दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-2175) की है। यह फ्लाइट कोहरे के कारण लेट हुई थी। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ जड़ने कहते दिख रहा है- चलाना है तो चल, नहीं तो गेट खोल दे। इसके बाद एयर होस्टेस समझते हुए कह रही है की सर, यह गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। फ्लाइट में मौजूद अन्य लोगों ने पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। घटना के बाद पैसेंजर को विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों हवाले कर दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो प्रबंधन ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए पैंसेजर को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने को कह रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2175 को सुबह 7:40 बजे दिल्ली से गोवा रवाना होनी थी। लेकिन घने कोहरे के चलते उड़ान में लगातार देरी हो रही थी। यह भी कहा गया कि फ्लाइट में देरी पायलट की अदला-बदली के चलते भी हुई है।
