मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
चंदेरी ( पुष्कर राज श्रीवास्तव)
दिनांक 10/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय चंदेरी में सुश्री रचना शर्मा (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्राचार्या श्रीमती रुचि वर्मा के स्वागत भाषण से हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य शामिल हुए।
संपन्न हुई बैठक में नव निर्मित भवन में विद्यालय स्थानान्तरण, नव निर्मित भवन के सामने मुख्य मार्ग पर गति-अवरोधक, ZIGZAG बेरिकैट एवं संकेतक लगवाने के सम्बन्ध में,नव निर्मित भवन के सामने मुख्य मार्ग एवं विद्यालय चारदीवारी के समीप विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु वैकल्पिक मार्ग सही करने के सम्बन्ध में एवं अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों को प्रबंध समिति द्वारा सर्व समिति से अनुमोदित किया गया।
प्रबंधन सीमित के सदस्यों द्वारा विद्यालय को हार्ड स्टेशन बनवाने तथा डबल सेक्शन करवाने का मुद्दा भी उठाया गया। जिसे सभी ने अनुमोदन प्रदान किया और प्राचार्य को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु अधिकृत किया गया।
बैठक की समाप्ति पर समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय के नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया। अंत में शिक्षक श्याम चरण कोहली द्वारा नए भवन में पानी की आपूर्ति एवं अन्य कार्यों में विशेष सहयोग करने के लिए सभी सदस्यों का, एवं विशेष तौर से नगर पालिका परिषद चंदेरी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
उक्त बैठक में प्रबंधन सीमित के सदस्य श्री डॉ विजय कुमार पांडेय, डॉ योगेश मिश्रा, श्री डॉ रामदास शर्मा, श्रीमती प्रतिभा शर्मा, श्री अनिल कुमार तिवारी, श्री डॉ प्रशांत दूबे, श्री डॉ कंचन सिंह नगेल, श्रीमती अनिता, श्रीमती रुचि वर्मा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय चंदेरी, सुश्री रीना राठौर, श्री बी. के. जोशी आर. एस. यादव और डॉ अरूण सिंह राठौड़ शामिल हुए।
