महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल, जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी...
Spread the love00 हर महीने मिलने वाली एक...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने अनिमेष कुजूर को ऐतिहासिक...
श्रीगंगानगर । राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 261 वोटों से हरा दिया है। गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विधायक बनने से पहले मंत्री बने नेता चुनाव हार गए हों। नवंबर में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण टाल दिया गया था। जीत के बाद रुपिंदर कुन्नर भावुक हो गए। उन्होंने पिता गुरमीत की तस्वीर के आगे मत्था टेका तो आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर ही लड़ रहे थे।
