एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर, ने डॉ. नितिन तोमर को हेड एंड नेक ऑन्कोसाइंसेज विभाग का प्रमुख नियुक्त किया।
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the loveमुंबई, इस बार की नवरात्रि रणवीर...
Spread the love बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग...
*नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन व यात्रा का नगर भ्रमण*
थांदला से (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस)
थांदला नगर में राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, योजनाओं के प्रचार प्रसार, योजनाओं के संबंध में जागरूकता, शासकीय योजना के लाभार्थियों से व्यक्तिगत संवाद, व्यक्तिगत अनुभव सांझा किए जाने पर एवं यात्रा के दौरान संभावित लाभार्थियों के नामांकन किए जाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक किया जाना है जिसमें थांदला नगरी निकाय द्वारा दिनांक 10/01/2024 को प्रातः 9:00 बजे से स्थानीय दशहरा मैदान थांदला पर शिविरों का आयोजन रखा गया है तथा शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में आई ई सी वेन जो की थांदला में दिनांक 10/01/2024 को दोपहर 2:00 बजे नगर में प्रवेश करेगी जो नगर के समस्त वार्डों में भ्रमण करने के उपरांत दशहरा मैदान थांदला पर समाप्त होगी साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रत्येक वार्ड के पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किया जाकर उनका निराकरण किया जाएगा अतः आप विभिन्न योजनाओं में आवेदन किए जाने हेतु दशहरा मैदान पर उपस्थित होकर आवेदन करें। जिससे विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पूर्ण हो सके। भाजपा सह मीडिया प्रभारी थांदला
