टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love मुंबई | 7 अक्टूबर 2026:...
Spread the love00 18 वर्ष या उससे अधिक...
मुंबई, 02 जनवरी 2024 । 01 जनवरी, 2024 से भारतीय स्टॉक एक्सचेंज बाजार में “सेकेंडरी मार्केट में ब्लॉक्ड अमाउंट द्वारा समर्थित ट्रेडिंग” की अनुमति दी गई जिसमे एनएसई और बीएसई के कैश और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में क्लियरिंग और सेटलमेंट बैंक एचडीएफसी बैंक ने एक स्पॉन्सर एंड डेस्टिनेशन बैंक के रूप में काम शुरू किया है।
सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने 1 जनवरी 2024 से सेकंडरी मार्केट के लिए कैश सेगमेंट में ब्लॉक मैकेनिज्म के माध्यम से वैकल्पिक आधार पर ट्रेडिंग की अनुमति दी है। यह प्राइमरी मार्केट में एएसबीए की तर्ज पर है, जहां निवेशक के फंड उनके बचत खाते में ही रहेंगे और आवश्यक राशि को ब्लॉक कर दिया जाएगा, जबकि निवेशक को ट्रेडिंग करने के लिए राशि को पहले ही ब्रोकर के खाते में ट्रांसफर करने की आवश्यकता नहीं होगी।
बैंक अपने सिस्टम को एक्सचेंजों और संबंधित क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के साथ एकीकृत करके सेबी की इस नई पहल का समर्थन कर रहा है। यह सिस्टम एकीकरण निवेशक सत्यापन, ब्लॉक क्रिएशन, रिलीज़, रिवोक, क्रियान्वयन और आखिर में रिकोंसिएलिएशन और रिपोर्टिंग की सुविधा देता है। यूपीआई समर्थित तकनीकी समाधान, ब्लॉक/फंड्स रिलीज़ निवेशकों को आसानी से मार्जिन और सेटलमेंट ऑब्लिगेशन को पूरा करने में मदद करता है।
