रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...

उज्जैन/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार से जिले की कमान संभाल ली। फिर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से निपटने के लिए अफसरों की बैठक लेकर फरमान जारी किए। सबसे पहले उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर पूजन के दौरान एक संकल्प भी लिया।
इसके बाद समय के पाबंद सिंह ने सुबह ठीक साढ़े दस बजे पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सिंह सोमवार शाम को ही शहर आ गए थे। सर्किट हाउस पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया और सुबह करीब साढ़े सात बजे संभागायुक्त से मुलाकात की। इसके बाद वे महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान महाकाल को मत्था टेका। मंदिर में उन्होंने महंत विनित गिरि से भेंट की और मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की
कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से निपटने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए। एडीएम अनुकूल जैन से पेट्रोल पंप की जानकारी भी ली। कुछ ड्राइवर वाहन की चाबी ले भागे। यह जानकारी मिलने पर सिंह ने आरटीओ को निर्देश दिए कि वे जरूरी कार्रवाई करें।
