इंदौर – वर्ष 2023 वास्तव में एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, जिसमें पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति की है और नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह वर्ष विविध क्षेत्रों में विभिन्न उल्लेखनीय विकास का गवाह रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन लगभग 80 किमी खंड कादोहरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा इस पूरे नवदोहरीकृत एवंविद्युतीकृत खंड से ट्रेनों का परिचालन आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा मंडल ने अपने सभी ब्रॉड गेज मार्गों पर 100% विद्युतीकृत होने का गौरव भी हासिल किया है।
मुम्बई-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर नागदा-गोधरा खंड में स्थित पश्चिमरेलवे रतलाम मंडल का रतलाम जंक्शन रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन हैजहॉं से प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में राजधानी सहितमेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर एवं मालगाडियों का परिचालन किया जाता है।इसस्टेशन से जहॉं एक ओर दाहोद की ओर ट्रेने जाती है वहीं दूसरी ओर कोटा,भोपाल, इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ के लिए ट्रेनों का परिचालन किया जाता है।रतलाम स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ई.आई.) एवं यार्ड रिमॉडलिंगका कार्य काफी लंबे समय से किया जाना प्रस्तावित था जिसे 25 दिसम्बर, 2023 को पूरा किया गया।
दाहोद-इंदौर (बाया झाबुआ – धार)नईलाइन (204.76 km) परियोजना के अंतर्गत टीहीवधारकेबीचकार्यप्रगतिपरहै। टिही–पीतमपुरखंडमें दोनों तरफ से सुरंगकाकार्यशुरू हो चुका हैIपीतमपुर साइड से ब्लास्टिंग व खुदाई कार्य प्रगति पर है वही टीही की साइड से ब्लास्टिंग कार्य शुरू हो गया हैI टीही से धार व कटवारा से झाबुआ के बीच अर्थ वर्क एवं ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा हैI
रतलाम -महू–खंडवागेजकनवर्जन प्रोजेक्ट के अंतर्गतसनावद – खंडवासेक्शनकाकार्यपूर्णकियाजाचुकाहैतथाखंडवाबाईपासकेबिनवखंडवा (5.92 km) सेक्शनकोभीजनवरीमेंपूर्णकरलियागयाहै।इसकेअतिरिक्तओमकारेश्वेरकेपासनर्मदानदीपरपुलबनानेकाकार्यभीप्रगतिपरहै I महू यार्ड में फार्मेशन व लिंकिंग वर्क भी शुरू किया जा चुका है इसके अलावा स्टेशन प्लेटफ़ॉर्म व पैसेंजर शेड का कार्य भी प्रगति पर हैI
यात्री सुख-सुविधा में वृद्धि
मंडल पर अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर-भोपाल के बीच शुरू की गई हैं, जिसके उद्घाटक सेवा को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।स्थानीय लोगों की मांग एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से चलने वाली इंदौर भोपाल – इंदौरवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
का नागपुर स्टेशन तक विस्तार किया गयाI
इसके अलावा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टॉपेज के साथ शुरु की गईI माननीय प्रधानमंत्री ने ही चित्तौड़गढ़- नीमच नवदोहरीकृत लाइन को देश को समर्पित किय गयाIनीमच – रतलाम दोहरीकरण कार्य के तहत विभिन्न खंडों में अर्थवर्क, स्टेशन भवन, पटरियां बिछाने सहित मेजर/माइनर पुलों का निर्माण कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है।
स्थानीय उत्पादों को आम जनता के मध्य प्रचारित करने के लिए ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ के पायलेटप्रोजेक्ट को भारतीय रेलवे द्वारा लागू किया गया है। इसके तहत अभी तक रतलाम मंडल के कुल 18स्टेशनोंइंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, शुजालपुर,चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, नागदा, सीहोर, मक्सी, फतेहाबाद चंद्रावतिगंज, जावरा, चंदेरिया, डॉ. अम्बेडकर नगर,निम्बाहेड़ा तथा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों पर ओएसओपीआउटलेट्स इंस्टॉल किए जा चुके हैंI
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओंमें बढ़ोतरी करने हेतु अमृत स्टेशन योजना के तहत मंडल के दाहोद, देवास, नागदा,अकोदिया, बेरछा, नीमच, खाचरोद, मक्सी, मेघनगर, सीहोर, शुजालपुर,लक्ष्मीबाई नगर, लिमखेड़ा, चंदेरिया, मंदसौर एवं चित्तौड़गढ़ सहित कुल16 स्टेशनों को उन्नत और पुनर्विकसित किया जा रहा है।
23 अक्टूबर, 2023 को चेन्नई में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेसकार्यक्रम मेंग्रीन न्यू बिल्डिंग श्रेणी के तहत रतलाम मंडल के उज्जैनरेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित व्यावसायिक बिल्डिंग “अवंतिका” कोग्रीन-को रेटिंग प्रणाली के मूल्यांकन के आधार पर आईजीबीसी द्वारा ग्रीनन्यू बिल्डिंग के रूप में “प्रमाणित” रेटिंग से सम्मानित किया गया।
मंडल के इंदौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन को ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(FSSAI) द्वारा घोषित किया गया है । वर्तमान में रतलाम मंडल के 04 ‘ईट राइट’ प्रमाणन स्टेशन हैI