नई दिल्ली । सरकार ने 1 नवंबर से कई छोटे-बड़े बदलाव हुए हैं। दिवाली से ठीक पहले सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 100 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ा दिया है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 1943 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1विनोद उपाध्याय / 01 नवम्बर, 2023.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में करीब 200 रुपए का इजाफा किया गया था। दिल्ली में पहले ये 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा था।
वहीं 14.2 वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।
