खरगोन । खरगोन मंडी में प्याज 70 रुपए प्रति किलो बिकने से आने वाले त्यौहार सीजन में ग्रहणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है अचानक प्याज के भाव बढ़ने से महिलाएं चिंतित है विवेकानंद कॉलोनी में निवासी अनिता सैनी ने बताया कि मंडी में प्याज के भाव₹70 किलो बिकने से बजट पर असर पड़ रहा है हरी सब्जी से लेकर अन्य खाद्य सामग्री में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है भाव बढ़ने से चिंतित है प्याज की बढ़ती कीमतें एक बार फिर आम आदमी के आंसू निकालने को तैयार हैं। त्योहारी सीजन में 20 से 30 रुपए किलो बिकने वाला प्याज पिछले एक सप्ताह में सीधे 60 से 70 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है। सब्जी और सलाद मे प्याज के महंगा होने से सब्जियों का स्वाद बिगड़ सकता है। प्याज व्यापारी अबरार खान ने बताया कि फिलहाल एक माह तक दाम कम होने की संभावना नही है। सितंबर माह में हुई तेज बारिश से जहां फसल को नुकसान हुआ था तो वही संग्रहित प्याज भी सड़ गई थी, नतीजतन स्टॉक कम होने से अचानक भावो मे तेजी आ गई है। थोक में प्याज 55 रुपए बिक रही है। फिलहाल नई प्याज की आवक शुरु हुई है लेकिन आवक बढऩे में समय लगेगा। खान के मुताबिक एक पखवाड़े पहले अच्छी क्वालिटी का प्याज फुटकर में 40 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा था, अब पढ़कर 70 रुपये हो गया। इसी तरह छोटे साइज का प्याज 20 से 25 रुपये तक बिकता रहा परंतु एकाएक इस प्याज का भाव बढ़कर 60 रुपये होने से रसोई पर असर पड़ा है।
