इंदौर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी पर विजय नगर रावण दहन समिति के द्वारा इस वर्ष भी 61 फीट ऊंचें रावण का दहन किया गया। आयोजनकर्ता श्री दिपेश यादव, अंकित यादव भारत देशमुख एवं प्रकाश खेतान ने हमारे संवाददाता को बताया कि समिति द्वारा लगातार सन् 1982 से रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर विशाल भजन संध्या श्री गन्नू महाराज मंडली की गई। जिसमें राम, जानकी, राधा कृष्ण, हनुमान, शिवपार्वती की प्रस्तुति कलाकारों दी गयी। रावण दहन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं क्षेत्र के पार्षदों सहित शहर के सम्मानीय अतिथियों द्वारा किया गया। रंगारंग आतिशबाजी के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरि· उपस्थित थे।
