नई दिल्ली । सरकारी कार्यालयों में भारत सरकार का स्वच्छता अभियान सफाई पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित करते हुए नवम्बर, 2022 से अगस्त, 2023 की अवधि के दौरान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत स्वच्छता, नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा और सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, स्थान का उपयोगी इस्तेमाल, कार्य स्थल के अनुभव को बढ़ाने के लिए कचरे का निपटान आदि विभिन्न कार्य किए हैं।
विशेष अभियान को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कई शहरों में अनेक गतिविधियों के साथ सच्ची भावना से हाथ में लिया गया है। अभियान से संबंधित कार्यों की प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठकें की गईं और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों को मनोनीत किया गया। अभियान के तहत सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है। विभाग के अंतर्गत एक सीपीएसई, डब्ल्यूएपीसीओएस लिमिटेड ने पूरे उत्साह के साथ अभियान चलाया है। इसने स्क्रैप की पहचान करने, हटाने और नीलामी करने और अवांछित फ़ाइलों को हटाने के लिए विशेष पहल की है।
