नई दिल्ली । भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 समिट के मद्देनजर विदेशी मेहमानों को हिंदुस्तानी खाने का स्वाद चखाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। भारत साल 2023 को मिलेट्स ईयर के तौर पर मना रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत तमाम नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स को मिलेट्स थाली को खासतौर पर तैयार किया गया है। मिलेट्स को मोदी सरकार ने श्रीअन्न नाम दिया है।
सूत्रों ने बताया कि भारत में जी-20 के आयोजन में आने वाले मेहमानों को शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। समिट में नॉनवेज खाना दूर-दूर तक देखने को नहीं मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक, सभी मेहमान भारत के अलग-अलग वेजीटेरियन व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। हालांकि, जिनपिंग के समिट में आने को लेकर संशय बना हुआ है।
विदेशी मेहमानों के खाने की टेबल में देसी विदेशी 100 से ज्यादा पकवान रहेंगे। सबसे खास पकवान मिलेट्स थाली होगी। बाजरा, रागी, ज्वार और तिल जैसे मिलेट्स यानी मोटे अनाज से शेप स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स और डेजर्ट तक कैसे तैयार होगा।
