नई दिल्ली । जी-20 संस्कृति कार्य-समूह की चौथी बैठक कल वाराणसी में शुरू होगी, जिसका समापन 26 अगस्त, 2023 को संस्कृति मंत्रियों की बैठक के साथ होगा। जी-20- देशों, आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। खजुराहो, भुवनेश्वर और हम्पी में पूर्व में होने वाली तीन सीडब्लूजी बैठकों तथा चार वैश्विक विषयगत वेबिनारों की सफलता के क्रम में सीडब्लूजी की चौथी बैठक वाराणसी में 23 से 25 अगस्त, 2023 तक होगी। इसका लक्ष्य नीति-निर्माण के केंद्र में संस्कृति को रखकर कारगर परिणामों को प्राप्त करना है। सीडब्ल्यूजी के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेषज्ञ-संचालित वैश्विक विषयगत वेबिनार के विचारों और सिफारिशों को ‘जी-20 कल्चरः शेपिंग दी ग्लोबल नैरेटिव फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ’ (जी-20 संस्कृति: समावेशी विकास के लिए वैश्विक विमर्श को आकार देना) नामक एक व्यापक रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट को भारत की जी-20 अध्यक्षता में संस्कृति कार्य- समूह द्वारा संस्कृति मंत्रियों की बैठक के एक भाग के रूप में वाराणसी में जारी किया जाएगा।
