इंदौर – रतलाम मंडल के नौगावा- रुनीजा सेक्शन के प्रीतम नगर फ्लैग स्टेशन पर आज (23.04.2023) सुबह 7. 19 बजे ट्रेन न. 09390 रतलाम – डॉ अम्बेडकर नगर डेमू ट्रेन के जनरेटर कार में आग लग गई I तुरंत एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन व एक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट ट्रेन भेजी गई, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गयाI इस दौरान यात्रियों को कोई जान माल की हानि नहीं हुईI
मौके पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित अन्य मंडल अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लियाI यात्रियों सहित ट्रेन को नौगावा रेलवे स्टेशन पर लाया गयाI ट्रेन न. 09348 रतलाम – डॉ अम्बेडकर नगर डेमू ट्रेन से सभी यात्रियों को नौगावा रेलवे स्टेशन से डॉ अम्बेडकर नगर के लिया पहुँचाया गयाI
जनरेटर कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिये जाँच के आदेश दे दिए हैI
