इंदौर (माधव एक्सप्रेस)
नगर पालिका निगम इंदौर के जोन क्रमांक 2 जोन अधिकारी की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे 12_ 12 घंटे काम लिया जा रहा है रविवार भी छुट्टी नहीं मिलती है। मात्र ₹6800 में घर चलाना मुश्किल है। जो कर्मचारी अधिकारियों की गुलामी करते है उसे खुली छूट दी जाती है कर्मचारियों ने यूनियन अध्यक्ष प्रताप करोसिया एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मांग की ही की जोन अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण कर हमारी समस्या का शीघ्र निदान किया जाय।
