भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर, वंदे मातरम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी कमलापति रेलवे स्टेशन और वंदे मातरम ट्रेन की साज-सज्जा में व्यस्त हो गए हैं।
कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की दोपहर 3:30 बजे वंदे मातरम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री रवाना करेंगे। कुछ ही मिनटों के बाद वह वहां से लौट जाएंगे। कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सुबह से ही संचालन ट्रेनों का बंद हो जाएगा। सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 से गुजारी जाएंगी। यात्रियों का प्लेटफार्म नंबर 1 पर जाना प्रतिबंधित किया गया है।
तीसरा सफल ट्रायल
भोपाल से आगरा के बीच वंदे मातरम ट्रेन का ट्रायल किया गया। ट्रेन ने 52 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ ली। ट्रायल में ट्रेन को 160 किलोमीटर की स्पीड पर सफलतापूर्वक दौड़ाया गया। आगरा स्टेशन पर तकनीकी जांच करने के बाद ट्रेन को वापिस भोपाल लाया गया। ट्रायल रन में लगभग 10 लोगों का स्टाफ इसके साथ था। वंदे मातरम ट्रेन का अभी औपचारिक टाइम टेबल घोषित नहीं किया गया है।
