धर्मांतरण और घर वापसी को लेकर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बात पर भूपेश बघेल ने कहा कि जो लोग वापस कराए हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्हें किस वर्ण में रखा गया है. साथ ही उन्हें किस समाज से जोड़ा गया है
रायपुर (माधव एक्सप्रेस/मनमीत सिंह)
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि व्यक्ति चाहे कोई भी मार्ग अपनाएं, किसी भी मार्ग से साधना करें, उसको सिद्धियां मिल ही जाती हैं, लेकिन किसी को इस तरह चमत्कार नहीं दिखानी चाहिए. इससे केवल समाज में जटिलता आती है. मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम होता है.
वहीं धर्मांतरण और घर वापसी को लेकर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बात पर भूपेश बघेल ने कहा कि जो लोग वापस कराए हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्हें किस वर्ण में रखा गया है. साथ ही उन्हें किस समाज से जोड़ा गया है.
