प्रवासी अतिथियों द्वारा लगाए पौधे की जानकारी हेतु लगाए यू आर बार कोड
इंदौर दिनांक 10 जनवरी 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विकास कार्यों के तहत आज माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जर्मनी, रशिया, न्युजीलेण्ड, केनेडा, युनाईटेड किंगडम, कुवैत, मॉरिशिअस, मलेशिया, श्रीलंका, युएई, केमरून सहित अन्य देशो के प्रवासी अतिथियों के साथ स्कीम नंबर 113 में बनाए गए नमो ग्लोबल गार्डन में रूद्राक्ष के साथ ही अन्य प्रजातियों का पौधा लगाया गया।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा मान. मुख्यमंत्री जी को बताया कि विभिन्न देशो के प्रवासी अतिथियों द्वारा रोपित पौधे की जियो टेकिंग कर पौधो पर बार कोड लगाया है, जिसके माध्यम यहां से जाने के बाद भी प्रवासी अतिथि अपने द्वारा रोपित पौधे की जानकारी क्युआर कोड कार्ड के माध्यम से समय-समय पर ले सकेगे।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, जनकार्य प्रभारी श्री राजेन्द्र राठौर, संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आयुक्त प्रतिभा पाल, महापौर परिषद सदस्य एवं बड़ी संख्या विभिन्न देशों के प्रवासी भारतीय अतिथि गण एवं अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में पधारे आप सभी प्रवासी अतिथियों की याद व स्मृति के लिये यहां नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया गया है, इसके साथ ही उन्होने बताया कि आपके द्वारा रोपित पौधे पर को जियो टेकिंग कर एक बार कोड भी लगाया गया है, जिसका क्युआर कोड आपको उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से आप अपने द्वारा रोपित पौधे की जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकेगे।
इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव द्वारा नमो ग्लोबल गार्डन मंे पौधारोपण करने आए प्रवासी अतिथि जिनमें मलेशिया के श्री गोपाल कृष्णन, श्रीलंका के श्री किशोर जी, न्युजीलेण्ड की श्रीमती अर्चना ने कहा कि जिस प्रकार से इंदौर स्वच्छ व सुंदर है, उसी प्रकार से यहां के लोग भी बहुत अच्छे है, यहां की हॉस्पिलिटी बहुत ही अच्छी है, इसके साथ ही ऐसे प्रवासी जो कि इंदौर से संबंध में रखते है उन्होने कहा कि हमें गर्व है कि हम भी इंदौरी है।
महापौर श्री भार्गव एवं जनकार्य प्रभारी श्री राठौर ने बताया कि विभिन्न देशों से आने वाले प्रवासी भारतीय के नाम से इंदौर शहर के स्कीम नंबर 113 में फलदार, राशि, औषधि एवं अन्य प्रजातियों के वृहद स्तर पर पौधे लगाए गए हैं, उक्त पौधे पर प्रवासियों के देश शहर की नाम पट्टीका भी अंकित है।
