Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
पीएम मोदी ने तेजस्वी से फोन पर बात कर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली
December 7, 2022
Spread the love
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि सिंगापुर के अस्पताल में लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन किया गया है। इस दौरान राजद सुप्रीमो का परिवार ऑपरेशन थिएटर के बाहर ही मौजूद था। सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
इसके पहले लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने भी छोटी बहन रोहिणी आचार्य की सर्जरी सफल होने के बारे में जानकारी दी थी। मीसा भारती ने भी ट्वीट के माध्यम से बताया था कि उनकी छोटी बहन रोहिणी का किडनी देने के लिए किया गया डोनर ऑपरेशन सफल हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अभी आईसीयू में हैं और अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।