Spread the love मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष...
पत्नी तैयार होकर सामने आए तो पति करें तारीफ
September 18, 2022 1 minute read
Spread the love
कई देशों में आज के दिन ‘पत्नी प्रशंसा दिवस’ मनाने की परंपरा
देखने में आया है कि नई-नई शादी हो तो हर पति अपनी पत्नी की तारीफ करता है, लेकिन जैसे ही शादी को चार-पांच साल हो जाते हैं, पति अपनी पत्नियों की तारीफ करना बंद कर देते हैं। पत्नियां कोशिश करती हैं कि कभी उनके खाने की तारीफ हो या जब वो तैयार होकर सामने आए तो पति तारीफ करें, लेकिन ऐसा होता नहीं, जिससे धीरे-धीरे रिश्तों में बोरियत आने लगती है। बता दें कि आज सितंबर माह का तीसरा रविवार है। दुनिया के कई देशों में इस दिन ‘पत्नी प्रशंसा दिवस’ मनाने की परंपरा है। इस खास दिन पर पति अपनी श्रीमती को खुश रखने, उनके नखरे उठाने का हर जतन करते हैं। एक्सपटर्स का कहना है कि कुछ मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि पत्नी को कोई ऐसा पसंद आने लगता है जो उनकी तारीफ करे, तब हालात और खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर है कि पति अपनी पत्नी की हमेशा दिल खोलकर प्रशंसा करे। कभी भी श्रीमतीजी की तारीफ में कंजूसी न करें। एक पत्नी रुपये, पैसे से कहीं ज्यादा सिर्फ तारीफ की भूखी होती है। उसे वो देंगे तो निश्चित रूप से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। एक्सपटर्स का कहना है कि पत्नी की तारीफ इस तरह से होने चाहिए। पहले ये ड्रेस सामान्य थी, लेकिन तुम्हारे पहनने से ये ड्रेस और खूबसूरत लगने लगी। क्या बात है, तुम तो दिन ब दिन खूबसबूरत होती जा रही हो…. या दिन-ब-दिन युवा होती जा रही हो। तुम मुझे इतनी पसंद हो कि मैं दोबारा तुमसे शादी करना चाहता हूं। तुम मेरी जिंदगी हो। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे तुम जैसी पत्नी मिली। इतना प्यार करने वाली, इतनी देखभाल करने वाली। तुमने मुझे इतने प्यारे-प्यारे बच्चे दिए, तुम्हारा शुक्रिया कैसे अदा करूं। आइ लव यू। आज तुम्हारे ऊपर से नजर ही नहीं हट रही। लगता है कि तुम्हें ही देखता रहूं। तुम इतना अच्छा खाना बनाती हो कि भूख ही नहीं मिटती। लगता है कि खाते ही जाओ..। चलो आज कहीं बाहर चलते हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हैं। सिर्फ तुम और मैं। आज वो अपनी फलां ड्रेस पहनो न। उसमें तुम बहुत सुंदर दिखती हो। उसे तो तुमने पहनना ही बंद कर दिया। इस तरह से पत्नी की प्रशंसा कर उसे मोटीवेट कर सकते हैं और रिश्तों को तरोताजा किया जा सकता है।