भोपाल । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिन की मध्य प्रदेश में पदयात्रा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में 400 किलोमीटर की पदयात्रा का मार्ग तय किया जा रहा है। राहुल गांधी प्रतिदिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
उल्लेखनीय है भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से 7 सितंबर से शुरू हो रही है। राहुल गांधी 148 दिनों में 3500 किलोमीटर की पदयात्रा तय करके कश्मीर पहुंचेंगे।
नवंबर माह में भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से गुजरेगी। बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश से मालवा होते हुए राजस्थान के कोटा में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी रिसोर्ट या होटल में नहीं रुकेंगे। राहुल गांधी का कांग्रेसी कार्यकर्ता अथवा जहां यात्रा विश्राम के लिए रुकेगी वहीं पर किसी किसान के यहां उनके ठहरने का प्रबंध किया जाएगा। भारत जोड़ो पदयात्रा में राहुल गांधी जिन राज्यों से पदयात्रा गुजर रही है। वहां की संस्कृति, समस्याओं और आम आदमी के रहन-सहन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध कर रही है।
