इंदौर 29 जुलाई 2022
इंदौर जिला पंचायत कार्यालय में आज जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हुये।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रीना बाई पति सतीश मालवीय निर्वाचित घोषित की गई। इसी तरह श्री भारत सिंह पटेल पुत्र श्री सूरतसिंह पटेल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। निर्वाचित प्रतिनिधियों को कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर तथा जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मधुलिका शुक्ला भी उपस्थित थी।
