जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, 04 नवंबर । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड की राजधानी वारसॉ का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए कई उच्च-स्तरीय बातचीत कीं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।
जितिन प्रसाद ने 2-3 नवंबर को दो दिवसीय पोलैंड यात्रा के दौरान पोलैंड की राजधानी वारसॉ में प्रमुख उद्योग जगत के नेताओं के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें कर रक्षा, अंतरिक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पोलैंड सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। प्रसाद ने कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अर्धचालक और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया। केंद्रीय मंत्री ने भारत-पोलैंड व्यापार साझेदारी को मजबूत करने का भी आह्वान किया और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों पर प्रकाश डाला।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि जितिन प्रसाद के साथ में 12 भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों वाला एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल था। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को भी मजबूत करना था। दौरे के दौरान मंत्री ने पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और डिजिटल मामलों के मंत्री क्रिस्तोफ़ गाव्कोव्स्की के साथ एआई, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
