BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
खैरागढ़ : खैरागढ़ में राज्योत्सव के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज के संवाददाता के साथ CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के जवान द्वारा लाठियों से मारपीट और अश्लील गाली-गलौज किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बैठे पत्रकार पर CAF जवान लाठी बरसा रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया
पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट की घटना से स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश है। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने राज्योत्सव का बहिष्कार कर दिया और राजा फतेह सिंह खेल मैदान के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने आरोपी CAF जवान को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्रकारों ने साफ कर दिया है कि जब तक संबंधित जवान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
राज्योत्सव जैसे बड़े आयोजन के दौरान मीडिया प्रतिनिधि के साथ कथित मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पत्रकार आरोपी जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
