महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी विरासत आज भी राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकजुटता के लिए प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा और रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के सचिव तेजवीर सिंह शामिल हुए।
इसके अलावा, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. लवनीश जी. कृष्णा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार बर्नवाल सहित दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय एकजुटता के महत्व को रेखांकित करना है।
