इंदौर में कॉर्सा बाथ फिटिंग्स के पहले शोरूम का शुभारंभ
Spread the love, प्रीमियम बाथरूम और बिल्डिंग सोलुशन...
Spread the love, प्रीमियम बाथरूम और बिल्डिंग सोलुशन...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बाहरी दिल्ली के खेड़ा कलां स्थित म्युनिसिपल काउंसिलर कार्यालय में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देश के लिए प्रेरणा, सकारात्मकता और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सहज और सरल भाषा में देश के अलग-अलग हिस्सों में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाते हैं। इससे न केवल इन प्रयासों को पहचान मिलती है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को ऐसे प्रयासों से परिचित कराते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, विधायक राज करण खत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से दिल्ली के गांवों में टूटी सड़कों, बस सेवाओं की कमी, स्ट्रीट लाइट, चौपाल, सीवर और पानी की पाइपलाइन जैसी बुनियादी समस्याएं अनदेखी रही थीं। अब इनके समाधान के लिए तेजी से काम हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता गांवों को बेहतर सुविधाएं, मजबूत बुनियादी ढांचा और शहरों के समान विकास के अवसर देना है। पिछले एक वर्ष में विकास कार्यों को गति मिली है और इसका असर जमीन पर दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी जनता के संपर्क में रहकर स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। सड़कों, पेयजल और सीवर पाइपलाइन सहित अन्य विकास परियोजनाएं इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं गांव की बेटी हैं और ग्रामीण परिवारों की समस्याओं, अपेक्षाओं व भावनाओं को समझती हैं। सरकार का लक्ष्य गांवों की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान कर वहां व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी के प्रत्येक हिस्से में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और गांवों तथा शहरी क्षेत्रों के बीच सुविधाओं की असमानता को दूर किया जाए। दिल्ली के शेष 48 गांवों को भी शहरीकृत किया गया है। सरकार का प्रयास है कि पूरी दिल्ली में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए और प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, जलापूर्ति, सीवर, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलें।
मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों, विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार साझा करते हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के योगदान का जिक्र करते हुए नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से परिचित कराने की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से अच्छे कार्यों को पहचानने, उनका समर्थन करने और दिल्ली को स्वच्छ व विकसित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से गांवों और शहरी क्षेत्रों में विकास को और गति मिलेगी।
