करवाचौथ और दिवाली के बाद त्वचा की देखभाल जरूरी, जानिए दाग-धब्बों और बेजान त्वचा से जुड़े उपचार के विकल्प
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love – सरस मेला 4 नवंबर...
भारत में पहली बार स्थापित हुई कोरिया की पिकोरमैक्स पिकोसेकंड लेजर मशीन; त्योहारों के मौसम में त्वचा की समस्याओं और आधुनिक उपचार विकल्पों पर विशेषज्ञों का जोर
इंदौर, 22 अक्टूबरनवरात्री, करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान हैवी मेकअप, देर रात तक जागना, नींद की कमी और प्रदूषण के संपर्क में आने से कई लोगों की त्वचा रूखी, बेजान या थकी हुई दिखाई देने लगती है। वहीं, पहले से मौजूद पिगमेंटेशन, झाइयां और मुंहासों के निशान भी चेहरे की रंगत को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल के साथ यह समझना भी जरूरी है कि किन समस्याओं के लिए सामान्य स्किन केयर पर्याप्त है और कब त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।पोइस स्किन क्लिनिक में एमडी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित श्रीमाल के अनुसार, त्योहारों के बाद त्वचा की देखभाल के लिए मेकअप को अच्छी तरह हटाना, नियमित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल, सनस्क्रीन लगाना और पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है। त्वचा पर दाग-धब्बे या मुंहासों के निशान होने पर बिना विशेषज्ञ की सलाह के तेज स्क्रब, घरेलू नुस्खों या किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। लगातार बनी रहने वाली समस्याओं के लिए त्वचा की स्थिति के अनुसार उपचार का चयन किया जाना चाहिए।इसी दिशा में आधुनिक त्वचा उपचार तकनीकों के विकल्पों पर ध्यान बढ़ रहा है। इंदौर स्थित पोइस स्किन क्लिनिक में कोरिया की पिकोरमैक्स (PicoreMax) पिकोसेकंड लेजर मशीन स्थापित की गई है, जिसे भारत में इस तकनीक की पहली स्थापना बताया जा रहा है। 22 अक्टूबर को होने वाले इसके शुभारंभ में कोरियन कंपनी की टीम से Mr. Sean Yu, South Korea and Mr. Peter Park , South Korea (सीन यु, साउथ कोरिया एवं पीटर पार्क, साउथ कोरिया) विशेषज्ञ और मिस चार्म इंडिया 2026 तथा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 से जुड़ीं तेजस्विनी श्रीवास्तव शामिल हुई ।पिकोसेकंड लेजर तकनीक बेहद कम समय के लेजर पल्स के माध्यम से त्वचा में मौजूद चुनिंदा पिगमेंट को लक्षित करने के लिए विकसित की गई है। इसके विशेष हैंडपीस और फ्रैक्शनल तकनीक का उपयोग कुछ मामलों में पिगमेंटेशन, असमान त्वचा रंगत, बढ़े हुए रोमछिद्रों, मुंहासों के निशान और त्वचा की बनावट से जुड़ी समस्याओं के उपचार में किया जा सकता है। हालांकि, इसके परिणाम व्यक्ति की त्वचा की स्थिति और समस्या के प्रकार पर निर्भर करते हैं। लेजर उपचार से पहले त्वचा विशेषज्ञ की जांच जरूरी है और हर समस्या के लिए यह तकनीक उपयुक्त हो, ऐसा आवश्यक नहीं है।पोइस स्किन क्लिनिक में एमडी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित श्रीमाल एक दशक से अधिक समय से त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं के उपचार में सेवाएं दे रहे हैं। क्लिनिक में इस तकनीक की स्थापना के साथ इंदौर में आधुनिक त्वचा उपचार विकल्पों को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
