करवाचौथ और दिवाली के बाद त्वचा की देखभाल जरूरी, जानिए दाग-धब्बों और बेजान त्वचा से जुड़े उपचार के विकल्प
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love – सरस मेला 4 नवंबर...
– 9 लाख 74 हजार 696 हितग्राहियों को 22 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
भोपाल, 25 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को शहडोल से जिला शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख 9 हजार 461 रुपये बोनस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में शहडोल जिले के 461.73 करोड़ रुपये के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 379 करोड़ 45 लाख रुपये के 89 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 82 करोड़ 28 लाख रुपये के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।
