देश के विकास की रीढ़ हैं ‘सारथी’, सम्मान और सुरक्षा पर बने ठोस नीति: डॉ. हरीश सभरवाल
Spread the loveनई दिल्ली ( ऊषा माहना/माधव एग्जामएक्सप्रेस...
Spread the loveनई दिल्ली ( ऊषा माहना/माधव एग्जामएक्सप्रेस...
Spread the loveसूरत: भारत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में...
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
मुरादाबाद, 23 अक्टूबर । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उप्र कबड्डी खेल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया। डीआईजी ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से अपने शहर अपने प्रदेश अपने राष्ट्र का नाम ऊंचा होता है।
मुख्य अतिथि का स्वागत सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी, मुरादाबाद एवं डा अजय पाठक संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र गौतम, सचिव टेबल टेनिस संघ, राम कृपाल, प्रधान सहायक, प्रदीप कुमार सक्सेना, कनिष्ठ सहायक, नरेश पाल सिंह, ललिता चौहान एथलेटिक्स प्रशिक्षिका, निशा वॉलीबाल प्रशिक्षिका, आसिफ सिद्दीकी बैडमिन्टन प्रशिक्षक, गोविन्द कुमार यादव कुश्ती प्रशिक्षक, धीरज कुमार खो-खो प्रशिक्षक, आशु कुमार हॉकी प्रशिक्षक एवं स्टेडियम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
