विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )पुलिस लाइन में विजयादशमी के पावन पर्व पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र, वाहन एवं अश्व पूजन का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। परंपरा के अनुरूप पारंपरिक फायरिंग का आयोजन भी किया गया।प्रमुख उपस्थितिकार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, विक्रमादित्य शोध पीठ के अध्यक्ष राजेश कुशवाह और नरेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके साथ ही कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयस कोमेट, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
