आवास बनाने के लिए हितग्राहियों के खाते में अंतरित होंगे दो हजार 889 करोड़ रुपये
भोपाल केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में एक लाख 15 हजार 564 आवास स्वीकृत किए हैं। केंद्र और राज्य का अंश मिलाकर आवास बनाने के लिए हितग्राहियों के खातों में दो हजार 889 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 197 नगरीय निकायों के हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें बनाने के लिए प्रत्येक हितग्राही को ढाई लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। आवासों के लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति देने के लिए 17 मार्च को विभागीय मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर अनुरोध किया था।
