नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, जिला कार्यकारिणी के 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत सभी 9 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित
कलेक्टर सहित 10 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित, उपाध्यक्ष, सभापति, कोषाध्यक्ष एवं राज्य स्तरीय जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस
झाबुआ, 14 अक्टूबर 2026। जनरल सेक्रेटरी, इंडियन रेडक्रास सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ के ऑडिटोरियम हॉल में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ के आजीवन सदस्यों की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सारणी के अनुसार जिला समिति के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराई गई।
बैठक में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ के आजीवन सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री मुर्तजा पिता नुरुद्दीन पिटोलवाल, निवासी 14 तुलसी गली, झाबुआ; श्री कमलेश कुमार पिता लुणचंद बम, निवासी पेटलावद रोड, बामनिया; श्री समकित पिता जयन्तीलाल तलेरा, निवासी 121 पेट्रोल पंप कॉलोनी, थांदला; श्री अंकुर पिता राजेन्द्र भंडारी, निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग, झाबुआ; श्री पुरुषोत्तम ताम्रकर, निवासी झाबुआ; श्री रमेशचंद्र शर्मा, निवासी झाबुआ; श्री बहादुर पिता नानजी हटिला, निवासी भोयरा, तहसील एवं जिला झाबुआ; श्री नरमा कटारा, निवासी भोयरा, तहसील एवं जिला झाबुआ; श्री जय पिता मनोहरलाल भंडारी, निवासी 60 लक्ष्मीबाई मार्ग, झाबुआ; श्रीमती अंजू पति कमलेश शर्मा, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, झाबुआ; श्री अंतिम पिता स्व. रामेश्वर शर्मा, निवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ तथा श्री मयंक पिता महिपाल रूनवाल, निवासी राधाकृष्ण मार्ग, झाबुआ उपस्थित रहे।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत 9 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित आजीवन सदस्यों में से श्री पुरुषोत्तम ताम्रकर, श्री रमेशचंद्र शर्मा एवं श्री नरमा कटारा द्वारा निर्धारित समयावधि में नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किए गए। वहीं शेष सदस्यों श्री मुर्तजा पिटोलवाल, श्री कमलेश कुमार बम, श्री समकित तलेरा, श्री अंकुर भंडारी, श्री बहादुर हटिला, श्री जय पिता मनोहरलाल भंडारी, श्रीमती अंजू पति कमलेश शर्मा, श्री अंतिम शर्मा एवं श्री मयंक रूनवाल द्वारा निर्धारित समयावधि में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत श्री कमलेश कुमार पिता लुणचंद बम द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें प्रथम नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत होने के कारण उनका दूसरा नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा की गई, जिसमें शेष सभी 9 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैधानिक पाए जाने पर स्वीकृत किए गए।
निर्धारित निर्वाचन समय-सारणी के अनुसार दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया गया। फलस्वरूप सभी 9 अभ्यर्थियों को भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कलेक्टर सहित 10 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की कार्यकारिणी में कलेक्टर, जिला झाबुआ सहित कुल 10 सदस्य शामिल हैं। इनमें श्री मुर्तजा पिता नुरुद्दीन पिटोलवाल, निवासी 14 तुलसी गली, झाबुआ; श्री कमलेश कुमार पिता लुणचंद बम, निवासी पेटलावद रोड, बामनिया; श्री समकित पिता जयन्तीलाल तलेरा, निवासी 121 पेट्रोल पंप कॉलोनी, थांदला; श्री अंकुर पिता राजेन्द्र भंडारी, निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग, झाबुआ; श्री बहादुर पिता नानजी हटिला, निवासी भोयरा, तहसील एवं जिला झाबुआ; श्री जय पिता मनोहरलाल भंडारी, निवासी 60 लक्ष्मीबाई मार्ग, झाबुआ; श्रीमती अंजू पति कमलेश शर्मा, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, झाबुआ; श्री अंतिम पिता स्व. रामेश्वर शर्मा, निवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ तथा श्री मयंक पिता महिपाल रूनवाल, निवासी राधाकृष्ण मार्ग, झाबुआ शामिल हैं।
उपाध्यक्ष, सभापति, कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा
भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की गठित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी में से उपाध्यक्ष, सभापति, कोषाध्यक्ष तथा राज्य स्तर हेतु जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन निर्धारित समय-सारणी एवं नियमानुसार संपन्न कराया जाएगा।
क्रमांक 84/1571

