नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
खण्डवा, 14 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ ओंकारेश्वर पहुंचकर आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला एवं पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने इस दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रबंध ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इसके बाद कलेक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक जैन ने ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर गुप्ता ने नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर सिंहस्थ की तैयारियों और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
