नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल होने पर प्रसन्नता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पोप के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, ताकि उनका स्वास्थ्य आगे भी अच्छा बना रहे।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पोप लियो 14वें की पिछली रात हुई सर्जरी सफल रही। उन्होंने पोप के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और निरंतर अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि पोप लियो 14वें का मूल नाम रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट है। उनका जन्म 14 सितंबर 1955 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था। उन्होंने विलानोवा विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की पढ़ाई की और बाद में दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र तथा कैनन कानून का अध्ययन किया। 19 जून 1982 को उन्हें पादरी नियुक्त किया गया। वह रोमन कैथोलिक चर्च के 267वें पोप और अमेरिका में जन्मे पहले पोप हैं।
