राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने डॉ. नितिन तोमर को मुख एवं गर्दन ऑन्कोसाइंसेज विभाग में लीड कंसल्टेंट एवं विभाग प्रमुख नियुक्त किया है। 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्हें मुंह के कैंसर थायरॉइड कैंसर पैरोटिड ट्यूमर स्कल बेस सर्जरी और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल है।डॉ. तोमर ने ईएनटी में एमएस की डिग्री प्राप्त की है और वे एफआईसीएस प्रमाणित हैं। उन्होंने पेरिस के गुस्ताव रूसी, ब्रसेल्स के गैस्टैसबर्ग और मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके चार शोध लेख राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से एमबीबीएस और वर्ष 2004 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से ईएनटी में एमएस की डिग्री प्राप्त की।इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, श्री नितिन बमानिया, एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा, “एचसीजी में हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक साथ लाकर और कैंसर उपचार के सभी क्षेत्रों में अपनी चिकित्सकीय विशेषज्ञता को लगातार बेहतर बनाकर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। हम हमेशा डॉ. नितिन तोमर जैसे अनुभवी और कुशल विशेषज्ञों को अपनी टीम का हिस्सा बनाने का प्रयास करते हैं, ताकि हमारी क्षमताएं और मजबूत हों और मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार विशेष कैंसर उपचार मिल सके। हमें खुशी है कि डॉ. तोमर एचसीजी से जुड़े हैं। हमें विश्वास है कि उनके साथ मिलकर हम मुख एवं गर्दन के कैंसर के उपचार से जुड़ी अपनी सेवाओं को और बेहतर बना पाएंगे।”एचसीजी से जुड़ने पर अपनी बात रखते हुए, डॉ. नितिन तोमर, मुख एवं गर्दन ऑन्कोसाइंसेज विभाग के लीड कंसल्टेंट एवं प्रमुख ने कहा, “एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर से जुड़कर मुझे खुशी हो रही है। मैं यहां की टीम के साथ मिलकर मुख एवं गर्दन के कैंसर के उपचार को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं यहां जटिल सर्जरी के अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मरीजों तक पहुंचाना चाहता हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि हर मरीज की बीमारी और उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसे व्यक्तिगत रूप से उपयुक्त उपचार मिल सके।”एचसीजी से जुड़ने पर अपनी बात रखते हुए, डॉ. नितिन तोमर, मुख एवं गर्दन ऑन्कोसाइंसेज विभाग के लीड कंसल्टेंट एवं प्रमुख ने कहा, “एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर से जुड़कर मुझे खुशी हो रही है। मैं यहां की टीम के साथ मिलकर मुख एवं गर्दन के कैंसर के उपचार को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं यहां जटिल सर्जरी के अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मरीजों तक पहुंचाना चाहता हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि हर मरीज की बीमारी और उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसे व्यक्तिगत रूप से उपयुक्त उपचार मिल सके।”अपनी नई भूमिका में डॉ. तोमर मुख एवं गर्दन ऑन्कोसाइंसेज विभाग का नेतृत्व करेंगे। वे जटिल कैंसर की सर्जरी और पुनर्निर्माण प्रक्रियाओं के उपचार में अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति के साथ एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर अपने विशेषज्ञों की टीम को और मजबूत करने तथा मरीजों को बेहतर और उन्नत कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।
