RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर तरण आदर्श का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
मुंबई, शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग इस दिसंबर बड़े पर्दे पर रिलीज की तैयारी है इसी बीच, दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान के स्टारडम और फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के कॉम्बिनेशन को लेकर अपनी बात रखी है।_विजनरी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड शाहरुख खान स्टारर मच एंटीसिपेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म किंग सुपरस्टार द्वारा लीड किए जाने वाले स्टेलर कास्ट के साथ आती है। दुनिया भर में उत्साह पैदा करने वाली यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रलीज़ होने वाली है, ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं। क्योंकि फिल्म सभी के लिए सिल्वर स्क्रीन पर किसी सिनेमैटिक सेलिब्रेशन की तरह होने वाली है। शाहरुख को लेकर उत्साह का माहौल हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने यह बताया है कि क्यों सुपरस्टार का नाम शानदार और अच्छी फिल्मों की बड़ी पहचान बन चुका है। बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने विचार साझा करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “शाहरुख खान की कोई तुलना नहीं की जा सकती। आप शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग उस दिन देखेंगे जब उनकी यह फिल्म रिलीज़ होगी।”आगे उन्होंने बताया है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट से किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। सुपरस्टार के नाम के साथ मास्टर क्राफ्ट्समेन सिद्धार्थ आनंद का साथ आना इस बात की गारंटी देता है कि थिएटर में शानदार नजारा देखने मिलने वाला है। इस बारे में बात करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “किंग के साथ शाहरुख खान का नाम जुड़ा है, जो अपने आप में अच्छी फिल्म की पहचान है। आप जानते हैं कि पर्दे पर कुछ बड़ा और शानदार देखने को मिलेगा। वह सिद्धार्थ आनंद के साथ वापसी कर रहे हैं। मुझे पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। लोग भले ही किसी भी एक्टर के फैन हों, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वे ‘किंग’ देखने जरूर जाएंगे।”लगातार इंडियन सिनेमा को एक अलग पहचान देने वाले एक बेमिसाल करियर के साथ, शाहरुख खान का दर्शकों के साथ हमेशा बने रहना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है, और किंग के साथ वो एक और बड़ी और शानदार फिल्म देने के लिए तैयार हैं।
