RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को महाआरती एवं विभिन्न प्रकार के महाप्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में आगामी मंगलवार को विशेष कन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारा आयोजित किया जा रहा है।मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 7 बजे मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं भोजन-भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री चिंतामण हनुमान सेवा भक्त मंडल के सौजन्य से कन्या भोजन का आयोजन किया जा रहा है।कन्या भोज के दौरान कन्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे की दाल-बाटी चूरमा, ड्राई फ्रूट खीर, खोपरा पाक, नमकीन, आमरस, साबूदाना खिचड़ी, राम रोटी, राम भाजी, स्वादिष्ट पुलाव अन्य मिष्ठान आदि व्यंजनों का प्रसाद तैयार किया जाता हैपंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया कि कन्या पूजन एवं कन्या भोज को धार्मिक परंपरा के साथ श्रद्धा और सेवा भाव से आयोजित किया जाता है। आयोजन में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई जाएगी। एवं उपहार प्रदान किए जाएंगेमंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने घर की छोटी- छोटी कन्याओं को अपने साथ लेकर 27 अक्टूबर संध्या श्री चिंतामण हनुमान मंदिर पहुंचें और इस धार्मिक एवं पुण्य कार्य में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।
