RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
हंसल मेहता की प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज़ की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर
मुंबई, – प्राइम वीडियो की नई अनाम ओरिजिनल सीरीज़ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस सीरीज़ का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं। इसमें बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज़ की कहानी कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण अलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रभलीन संधू कर रही हैं।https://www.instagram.com/stories/primevideoin/4006154995295177519?utm_source=ig_story_item_share&mdxt=a2Q3cW9iaWpyaDhiएक छोटे और गुमनाम से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज़ उस शहर की कहानी बयां करती है, जो धीरे-धीरे पूरे महाद्वीप की हेरोइन की राजधानी बनने की कगार पर है। कहानी में सनी कौशल एक ऐसे ईमानदार और अडिग पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो व्यवस्था के भीतर और बाहर मौजूद ताकतवर लोगों से मुकाबला करता है। इस संघर्ष के दौरान उसे अपनी ईमानदारी और इंसानियत को बनाए रखने के साथ-साथ उनकी रक्षा करने की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है।इस सीरीज़ से जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले समय में साझा की जाएंगी।
