33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु भक्ति महोत्सव का समापन, भव्य वरघोड़े में उमड़े हजारों श्रद्धालु मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु भक्ति महोत्सव का रविवार को भव्य वरघोड़े और तपस्वी के पारणे के साथ समापन हुआ। 33 दिन की कठिन मासक्षमण तपस्या पूर्ण करने वाली तपस्वी नेहा राहुल रुणवाल का पारणा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केर का पानी पिलाकर करवाया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे नगर में धर्ममय वातावरण बना रहा।रविवार दोपहर करीब 12 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तपस्वी नेहा रुणवाल के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने तपस्वी को केर का पानी पिलाकर 33 दिवसीय कठिन तपस्या का पारणा संपन्न करवाया। जैन धर्म में मासक्षमण तप का विशेष महत्व है। इस कठिन तपस्या के दौरान तपस्वी ने लगातार 33 दिनों तक अन्न का त्याग कर निर्धारित समय में केवल गर्म पानी ग्रहण किया।महोत्सव के अंतिम दिन भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और आस्था के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 9 अक्टूबर को पंच कल्याणक महापूजा के साथ हुई थी। 10 अक्टूबर को प्रभु भक्ति और जिनालय सज्जा के आयोजन हुए। वहीं, 11 अक्टूबर को तपस्वी के पारणे और भव्य वरघोड़े के साथ महोत्सव का समापन हुआ।यह संपूर्ण आयोजन आचार्य श्री नवरत्न सागर जी महाराज साहब के आशीर्वाद, आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज साहब की प्रेरणा तथा आचार्य श्री विजय दर्शन वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज साहब की निश्रा में संपन्न हुआ।धार्मिक आयोजन में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन के लाभार्थी दिनेश, रवि और राहुल रहे।मासक्षमण जैसी कठिन तपस्या पूर्ण करने पर तपस्वी नेहा रुणवाल की श्रद्धालुओं ने अनुमोदना की। पूरे आयोजन के दौरान मक्सी में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल
