छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
उज्जैन, 11 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार काे होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बैटिंग कोच सितांशु कोटक और स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया के साथ विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। गंभीर ने बाबा महाकाल से पूरे देश की सुख-समृद्धि और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
गौतम गंभीर और सितांशु कोटक सुबह करीब 10 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां दाेनाें ने मंदिर के चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे, जहां बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों मेहमानों का आत्मीय स्वागत भी किया गया।
महाकाल दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जय श्री महाकाल। बाबा ने फिर मुझे आशीर्वाद दिया है। फिर से दर्शन के लिए बुलाया, तो मैं बहुत-बहुत भाग्यशाली हूं।” उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश लगातार तरक्की करता रहे। साथ ही भारतीय टीम भी इसी तरह आगे बढ़ती रहे।
