छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला में शामिल हुईं।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यशाला में महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘महिला नेतृत्व वाला विकास’ (वुमन-लेड डेवलपमेंट) के संकल्प ने देश की करोड़ों बेटियों और महिलाओं के सामर्थ्य, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर बेटी को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, हर महिला स्वावलंबी बने और हर मां अपनी बेटी के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर आश्वस्त रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति का सामर्थ्य, स्वाभिमान और स्वावलंबन ही सशक्त दिल्ली एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया।
कार्यशाला में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा के प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और भाजपा शासित राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री भी उपस्थित रहे। इस दौरान नारी शक्ति के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के प्रयासों को नई गति देने के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।
