क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच, जानिए कब और कितने में मिलेगी टिकट……
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के...
Spread the loveरायपुर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।
संतोष सिंह को सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के अनुभव को देखते हुए यह अहम दायित्व सौंपा गया है। दिल्ली और आसपास के शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो सेवा में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो नेटवर्क, स्टेशनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था उनके कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है। इसका नेटवर्क दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आसपास के शहरों को भी जोड़ता है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 271 स्टेशन हैं। मेट्रो में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। हाल ही में 17 सितंबर को करीब 82.45 लाख यात्रियों की एक दिन में आवाजाही दर्ज की गई थी। ऐसे बड़े यात्री नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था संभालना CISF के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
IPS संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में पुलिसिंग का लंबा अनुभव रहा है। वे प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में SP/SSP के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ के कुल 11 जिलों में अलग-अलग पदों पर काम करने का अनुभव उनके पास है।
संतोष सिंह को पुलिसिंग के साथ सामुदायिक स्तर पर पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े प्रयोगों के लिए भी जाना जाता है। विभिन्न जिलों में एसपी के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ सामुदायिक पुलिसिंग को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल किया।
दिल्ली मेट्रो में नई जिम्मेदारी से पहले संतोष सिंह हैदराबाद में DIG साउथ ज़ोन-2 के रूप में तैनात थे। इस जिम्मेदारी के तहत वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। अब उनकी नई पोस्टिंग दिल्ली में हुई है, जहां उन्हें देश के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के तहत स्टेशनों, मेट्रो परिसरों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े CISF के कामकाज में उनकी भूमिका अहम होगी।
