बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी
Spread the loveकुल 101.24 करोड़ की लागत से...
Spread the loveकुल 101.24 करोड़ की लागत से...
Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026:...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
उज्जैन: जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और मामलों के खुलासे के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद आकांक्षा बैछोटे के मार्गदर्शन में थाना खाचरौद पुलिस टीम ने एक और सफलता हासिल करते हुए चोरी के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।घटना का विवरणदिनांक 03.10.2026 को फरियादी राजेश पाटीदार (निवासी बटलावदी) ने थाना खाचरौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपने खेत पर बने गोदाम के बाहर ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी की थी। दिनांक 02.10.2026 की सुबह जब वे खेत पर पहुंचे, तो ट्रॉली अपनी जगह पर नहीं मिली। फरियादी की शिकायत पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।पुलिस कार्रवाईघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात आरोपी के आने-जाने के रास्तों का पता लगाने के लिए मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाए गए।प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध शरद (पिता रामेश्वर, निवासी ग्राम बटलावदी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 01.10.2026 की रात्रि फरियादी के खेत पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर चुराया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर दोनों को जब्त कर लिया है।बरामद सामग्री (मशरूका)चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली (अनुमानित कीमत: ₹1,50,000/-)घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टरसराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में निरीक्षक धनसिंह नलवाया, निरीक्षक प्रतीक यादव (प्रभारी सायबर सेल), प्रधान आरक्षक 1319 दीपक पाल, तथा आरक्षक 1255 ईश्वर परिहार, आरक्षक 1701 जितेन्द्र सिंह सेंगर और आरक्षक 1662 प्रवीण कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।
