Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत
Spread the loveमुंबई – 114 राफेल फाइटर जेट...
Spread the loveमुंबई – 114 राफेल फाइटर जेट...
Spread the loveनई दिल्ली- केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई...
Spread the loveरायपुर- शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में...
खाचरौद (उज्जैन):थाना खाचरौद पुलिस ने पांच महीने पहले इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1,40,000 रुपये कीमत के चोरी गए चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।घटना का विवरण:फरियादी रईस (निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, खाचरौद) ने 12 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई को वे परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। लौटने पर उनके मकान के मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले, तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। इस शिकायत पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:पुलिस अधीक्षक उज्जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद के नेतृत्व में थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन (22 वर्ष, निवासी जुना शहर, खाचरौद) को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी मोहसिन (निवासी सातसवार मोहल्ला, खाचरौद) के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के हिस्से में आए करीब 1,40,000 रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। प्रकरण में शामिल दूसरे फरार आरोपी मोहसिन की तलाश जारी है।बरामद मशरूका:चांदी के जेवरात (अनुमानित कीमत: ₹1,40,000)सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धनसिंह नलवाया, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रधान आरक्षक सुनील बैस, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राडोदिया, आरक्षक मनीष, आरक्षक नारायण सरा, आरक्षक जितेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक प्रवीण कुशवाह और आरक्षक राजेश सोयल की सराहनीय भूमिका रही।
