फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
कौशांबी, 06 अक्टूबर । सिराथू स्थित पैतृक आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर में पहुंचे। यहां वह पहले परिवार के साथ पिता स्व श्याम लाल मौर्य के पुण्य तिथि पर हवन किया। पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनपद में करीब 03 घंटे रहे। इस दौरान उन्होंने सायरा गेस्ट हाउस में अफसराें के साथ बैठक की और आम जनमानस की समस्याओं को सुना।
शाम करीब 4 बजे मीडिया से बातचीत में मौर्य ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने 403 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन सपा 111 सीटों पर ही सिमट गई। इस बार सपा की स्थिति और खराब है। अगर सपा विधानसभा में अर्धशतक भी लगा ले तो बड़ी बात होगी।
डिप्टी सीएम प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान और भविष्य की पार्टी है, और 2047 तक देश में भाजपा की सरकार बनी रहेगी।
चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष चुनाव आयोग के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाता है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि अति पिछड़ी जाति में जन्म लेने वाला एक चाय बेचने वाला व्यक्ति लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास के पात्र हैं और उन्हें 36 देशों के सर्वोच्च सम्मान मिले हैं। मौर्य ने दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी को भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा स्वीकार नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है।
